पीठ के दर्द के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 16:56

पीठ दर्द से हैं परेशान तो इन चीजों का करें सेवन, कम हो जाएगी समस्या

अक्सर लंबे घंटों तक एक ही जगह पर बैठने से पीठ में दर्द शुरू होने लगता है। हालांकि, पीठ दर्द के कई कारण होते हैं। लेकिन कब यह दर्द बड़ जाता है और हमारे काम को प्रभावित करने लगता है, इसका पता ही नहीं चलता है। ज्यादातर लोग दर्द को कम करने के लिए दवाईयों का सेवन करते हैं। हालांकि, इससे कुछ हद तक दर्द कम तो हो जाता है। लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में हमें टेंपररी इलाज के बजाय लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन ढूंढने चाहिए।

पीठ दर्द की समस्या को कम करने के लिए हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें हमें बताया कि सही आहार हमारे शरीर से जुड़ी हर तरह की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में बदलाव लाना चाहिए। पीठ दर्द का एक कारण सूजन है। कई ऐसे पर्दाथ होते हैं, जो सूजन को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आपको अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमेंटरी खाद्य पर्दाथों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा भी कई अन्य फूड्स हैं, जिन्हें खाने से पीठ दर्द कम होने लगता है।
ओमेगा-3

food for back pain in hindiअगर आप पीठ दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में ओमेगा-3 वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। जैसे मछली या चिया बीज। सैल्मन मछली खाएं। हालांकि, कई अन्य मछलियां भी हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। मछलियों का सेवन करने से पीठ में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। जिससे पीठ में दर्द कम होने लगेगा।
सब्जियां खाएं

expert quote on back painआपको ब्रोकोली, फूलगोभी, पत्ता गोभी और पालक जैसे पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इनमें विटामिन ए, सी और के पाया जाता है। जो सूजन को कम करने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा आप गाजर, चुकंदर और कद्दू जैसी जड़ वाली सब्जियां भी खा सकते हैं। इनमें बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। आपको गाजर और चुंकदर को सलाद के रूप में अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। रोजाना इसका सेवन करें।
इन फलों को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

fruits for back painफल खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। ऐसे में जो लोग पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे होते हैं, उन्हें रसीले फल खाने चाहिए। सेब, अनानास, जामुन, चेरी, अंगूर और खट्टे फल जैसे संतरा में भी एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। अधिक और प्रभावी लाभ के लिए फलों के छिलके खाएं। (वेजाइनल डिस्‍चार्ज के कारण और उपचार)
मसालों से मिलेगा फायदा

मसालों में औषधिय गुण पाए जाते हैं। आपको इस समस्या से निजाप पाने के लिए अदरक और दालचीनी खाना चाहिए। इन्हें आप किसी भी रूप में खा सकते हैं। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं,जिससे दर्द कम करने में मदद मिलती है। (ब्रेस्ट के ढीलेपन को दूर करेंगी ये एक्सरसाइज)
हल्दी वाला दूध पिएं

turmeric milk for backache in hindiदूध में हल्दी डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वहीं कई रिसर्च में भी पाया गया है कि हल्दी के सेवन से शरीर में सूजन कम होती है। जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट में पाए जाते हैं। हालांकि, वहीं दूध में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info